बिहार में नौकरियों में 65% आरक्षण संशोधन बिल को राज्यपाल ने दी मंज़ूरी
बिहार में नौकरियों व शिक्षण संस्थाओं में 65% आरक्षण संशोधन बिल को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को मंज़ूरी दे दी। इससे पहले विधानसभा में राज्य में जातिगत आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाकर 65% करने के प्रस्ताव पास हुआ था। इस बिल को मंज़ूरी मिलने के बाद राज्य में कुल आरक्षण 75% (ईडब्ल्यूएस के 10% समेत) हो जाएगा।