बिहार में नौकरी से निकाले जाने पर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना (बिहार) में नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सैकड़ों अतिथि शिक्षक पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4,257 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है।

Load More