बिहार में पंचायत के सामने शख्स ने पिता व भाई पर चलाई गोली, संपत्ति विवाद पर हो रही थी 'सुनवाई'

गोपालगंज (बिहार) में संपत्ति बंटवारे के विवाद में पंचायत के दौरान मिथिलेश सोनी नामक शख्स ने अपने भाई और पिता पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग के दौरान मिथिलेश के पिता व भाई समेत अन्य लोगों की जान बाल-बाल बची। पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्तौल, 4 गोली व 2 खोखे ज़ब्त किए हैं।

Load More