बिहार में पंचायती राज विभाग में होगी 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती, पदों की सूची जारी
बिहार के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि विभाग में 7,609 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेखपाल व आईटी सहायक के 7,017 और डेटा एंट्री ऑपरेटर व कार्यपालक सहायक के 326 पदों पर यह भर्ती होगी। इसके अलावा, 266 ब्लॉक पंचायती राज अधिकारियों की संविदा पर भर्ती की जाएगी।