बिहार में पटना के पॉश इलाके में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो

पटना (बिहार) के पॉश इलाका माने जाने वाले बोरिंग रोड के पास एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, सिसोदिया कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इस रेस्टोरेंट में खाना बनाने के दौरान आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियों ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Load More