बिहार में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला को पीटा गया, बीच-बचाव में नाना को लगी गोली
समस्तीपुर (बिहार) में एक शख्स की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर बच्चे को लेकर उसकी 25-वर्षीय पत्नी मायके से ससुराल पहुंची और विरोध जताया। बकौल पीड़िता, घर पहुंचने पर उसकी सास व पति ने गाली-गलौज व मारपीट की और पति के दोस्त ने उसपर गोली चलाई जो बीच-बचाव करने आए उसके नाना के सिर को छूते हुए निकल गई।