बिहार में पति की हत्या के केस में जेल से छूटी महिला की उसके देवरों ने गोली मारकर की हत्या
बक्सर (बिहार) में बुधवार सुबह एक महिला की उसके 2 देवरों ने कथित तौर पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी व कुछ दिन पहले ही जेल से छूटी थी। बकौल पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।