बिहार में पति के निधन के कुछ देर बाद पत्नी की भी हुई मौत, एक ही चिता पर हुआ दाह संस्कार
भागलपुर (बिहार) में वृद्ध पति-पत्नी की मौत होने के बाद रविवार सुबह एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार किया गया। मृतकों के परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम 102 वर्षीय धनंजय पाण्डेय का निधन हो गया और रात में ही अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान उनकी 95 वर्षीय पत्नी कमला देवी की भी मौत हो गई।