बिहार में पति ने अपने खर्च पर पत्नी को पढ़ाया, शिक्षक बनने के बाद प्रिंसिपल के साथ भागी
वैशाली (बिहार) में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका द्वारा पति व 2 बच्चों को छोड़कर प्रिंसिपल के साथ भागने का मामला सामने आया है। शिक्षिका के पति के मुताबिक, 2010 में लव मैरिज के बाद उसने अपने खर्च पर पत्नी को पढ़ाया और 2022 में उसकी नौकरी लगी। शख्स ने पत्नी के प्रेमी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।