बिहार में पति ने पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव, थाने जाकर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
बिहार के बेतिया में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद शख्स ने खुद पुलिस थाने जाकर पत्नी की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत हत्या में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।