बिहार में परीक्षा केंद्र में प्रवेश ना मिलने पर सड़क जाम करने वाले छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

जहानाबाद (बिहार) में गुरुवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने के बाद छात्रों व अभिभावकों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें लाठियों से खदेड़कर जाम खुलवाया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में छात्राएं गेट फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसती दिखीं।

Load More