बिहार में परीक्षा देने गए नियोजित शिक्षकों के एग्ज़ाम सेंटर पर उतरवाए गए जूते-मोजे व जैकेट
पटना (बिहार) में सोमवार को एग्ज़ाम सेंटर पर सक्षमता परीक्षा देने गए नियोजित शिक्षकों के जूते-मोजे और जैकेट उतरवाए गए। शिक्षक संघ के नेता आनंद कौशल ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला शिक्षकों के मंगलसूत्र और पायल तक उतरवा लिए गए हैं। बकौल कौशल, शिक्षकों को अपमानित करने के मकसद से सरकार यह परीक्षा आयोजित कर रही है।