बिहार में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए 10,000 पौधे लगाएगा शख्स
बिहार के भोजपुर में विष्णु सिंह नामक शख्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि विष्णु पिछले करीब एक हफ्ते से रोज़ 100 फलदार वृक्ष लगा रहे हैं। विष्णु ने बताया कि अगर भगवान का आशीर्वाद रहा तो वह जीवनभर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाते रहेंगे।