बिहार में पशु तस्करों की गोली से शहीद हुए एसएचओ का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
समस्तीपुर (बिहार) में पशु तस्करों द्वारा गोली मारे जाने से शहीद हुए एसएचओ नंदकिशोर यादव का बुधवार को अररिया में उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके ससुर ने कहा, "हमें पहले नंदकिशोर के ऐक्सिडेंट होने की खबर दी गई थी...उन्हें गोली लगने की बात हमसे छिपाई गई।"