बिहार में पहली से पांचवीं कक्षा के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली से पांचवीं कक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को छठ पर छुट्टी नहीं मिलेगी। इसे लेकर एससीईआरटी ने सभी ज़िला शिक्षा पदाधिकारी और ट्रेनिंग सेंटर को आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक, आगामी 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक पहली से पांचवीं कक्षा के अध्यापकों का आवासीय प्रशिक्षण होगा।