बिहार में पहले चरण की भर्ती परीक्षा में चयनित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच आज से हुई शुरू
बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण की नियुक्ति में चयनित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच आज (गुरुवार) से शुरू हो गई। इसके लिए शिक्षकों को अपना नियुक्ति पत्र, पदस्थापना पत्र, आधार-कार्ड व प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने फर्ज़ी नियुक्ति की शिकायतों के बाद जांच के निर्देश दिए थे।