बिहार में अभ्यर्थियों ने सेंटर में जलजमाव के बीच दी शिक्षक भर्ती परीक्षा, वीडियो आया सामने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए चैपमैन राजकीय बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय में हुए जलजमाव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ अभ्यर्थी जलजमाव के बीच सेंटर में परीक्षा देने के बाद जूते हाथ में लेकर बाहर आते नज़र आ रहे हैं। एक अभ्यर्थी ने कहा कि जलजमाव होने से दिक्कत हुई।