बिहार में पिकअप और बाइक की टक्कर पर एक पक्ष ने की फायरिंग, गर्भवती महिला की हुई मौत
पटना (बिहार) में शनिवार को एक पिकअप और बाइक के टक्कर पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए गए और कई राउंड फायरिंग की गई। घटना में गोली लगने से 25 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।