बिहार में पिकअप वाहन में मिला ₹20.65 लाख कैश

बिहार की गोपालगंज पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से ₹20.65 लाख कैश बरामद किए जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल पुलिस, वाहन में सवार 3 लोग रुपयों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी है।

Load More