बिहार में पिछले 16 वर्षों में बाघों की संख्या में हुई कितनी बढ़ोतरी?
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने 'अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस' पर शनिवार को बताया कि देश में बाघों की अनुमानित संख्या 2022 में 3,682 रही जो 2006 में 1,411 थी। बिहार में बाघों की अनुमानित संख्या 2022 में 54 हो गई जो 2006 में 10 थी। बिहार में बाघों की संख्या 2010 में 8, 2014 में 28 और 2018 में 31 थी।