बिहार में पिछले 24 घंटे में किन-किन ज़िलों में अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र ने बताया है कि कटिहार, बांका, भागलपुर, जमुई, शेखपुरा, खगड़िया, अररिया और छपरा समेत राज्य के 15 ज़िलों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर (39.3°C) में दर्ज किया गया है।