बिहार में पिछले 24 घंटे में किन जगहों पर रिकॉर्ड हुआ सर्वाधिक अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग ने बुधवार शाम को बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे में वाल्मीकि नगर (पश्चिमी चंपारण) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड (42.4°C) किया गया। शेखपुरा में 42.2°C, भोजपुर में 41.9°C, पटना और औरंगाबाद में 41.8°C, भागलपुर में 41.7°C और गया में 41.6°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। गौरतलब है, इन सभी जगहों पर तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है।