बिहार में पिछले 24 घंटों में कौन-कौनसी जगहें रहीं सबसे अधिक ठंडी?

मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8°C मोतिहारी में दर्ज किया गया। इसके बाद साबौर व वाल्मीकिनगर (16.5°C), बांका (16.8°C), किशनगंज (17°C), कैमूर व गया (17.8°C) और बक्सर (17.9°C) का स्थान रहा। वहीं, दरभंगा में न्यूनतम तापमान 19.4°C, पटना में 19.6°C और बेगूसराय में 19.7°C दर्ज किया गया।

Load More