बिहार में पिछले 48 घंटों में डेंगू के 200+ केस आए सामने, मरीज़ों की संख्या हुई 900 के पार
बिहार में इस साल अब तक डेंगू के मरीज़ों की संख्या बढ़कर 900 के पार चली गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में डेंगू के 71 व 48 घंटों में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पटना में डेंगू के मरीज़ों की संख्या 308 हो गई है जो राज्य में सबसे अधिक है।