बिहार में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कैसा रहा मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्णता प्रतिशत?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बीते 6 वर्षों में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्णता प्रतिशत का आंकड़ा जारी किया है। बिहार बोर्ड के अनुसार, राज्य में इस साल मैट्रिक में 82.91% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 2023 में 81.04%, 2022 में 79.88%, 2021 में 78.17%, 2020 में 80.59% और 2019 में 80.73% परीक्षार्थी सफल हुए थे।