बिहार में पिता के स्मारक पर बैठकर शख्स ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
मधेपुरा (बिहार) में एक 50 वर्षीय शख्स ने अपने पिता के स्मारक पर बैठकर देसी कट्टे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता सोमवार को नशा कर घर आए थे और फिर अपने पिता के स्मारक के पास चले गए।