बिहार में पिस्टल लहराती बाइक सवार लड़की का वीडियो हुआ वायरल
पटना (बिहार) के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक बाइक की पिछली सीट पर सवार लड़की खड़े होकर पिस्टल लहराती दिख रही है। वीडियो में बाइक चलाता युवक भी बिना हेलमेट के दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की छानबीन की जा रही है और बाइक का नंबर मिल गया है।