बिहार में पुलिस और बदमाश के बीच हुई कई राउंड फायरिंग, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल
भोजपुर (बिहार) में शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच चली करीब 45 मिनट की मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अपराधी ने 10 और पुलिस ने 8 राउंड फायरिंग की। बकौल पुलिस, बदमाश को ज़ख्मी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।