बिहार में पुलिस की गाड़ी से खींचकर 'चोर' को लोगों ने डंडे से पीटा, पुलिस को बनाया बंधक
बेगूसराय (बिहार) में चोरी के एक आरोपी को भीड़ ने पुलिस की गाड़ी से खींचकर उसकी लात-घूंसों व डंडे से जमकर पिटाई की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान लोगों ने घंटों तक पुलिस की गाड़ी का घेराव कर उन्हें बंधक बनाए रखा। वहीं, लोगों ने पुलिस पर चोर के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया।