बिहार में पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए सिविल ड्रेस में आए एसपी ने दारोगा पर तानी पिस्टल
सारण (बिहार) में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए एसपी गौरव मंगला सिविल ड्रेस में बाइक पर सवार होकर गुरुवार को पिस्टल निकालकर सड़क पर निकले। इस दौरान एसपी ने एक दारोगा पर पिस्टल तानी जिसके बाद दारोगा ने भी उन पर पिस्टल तान दी जिसकी एसपी ने तारीफ की। एसपी ने लापरवाही को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।