बिहार में पुलिस के सामने 4 बदमाशों ने युवक को पकड़ा और 5वें ने घोंपा चाकू, वीडियो आया सामने
गोपालगंज (बिहार) में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने बदमाशों द्वारा एक युवक को चाकू मारकर ज़ख्मी करने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक को 4 बदमाशों ने पकड़ा और 5वें ने चाकू घोंप दिया। वहीं, पीड़ित युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।