बिहार में पुलिस को देखकर भाग रहे कार सवारों ने 3 लोगों को कुचला, हुए गिरफ्तार
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में गुरुवार को पुलिस को देखकर भाग रहे कार सवार युवकों ने 3 लोगों को कुचल दिया और एक पुलिसकर्मी को भी टक्कर मार दी। वहीं, कार को रोकने के दौरान गाड़ी में पुलिस की बंदूक फंस गई जिसे लेकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने कार व 3 युवकों को पकड़ा है और उनकी पहचान कर रही है।