बिहार में पुलिस ने फल के कैरेट में छिपाकर तस्करी की जा रही 1,200 लीटर शराब की ज़ब्त
पूर्णिया (बिहार) में पुलिस ने फल के कैरेट में छिपाकर शराब की तस्करी करने वाले विकास यादव नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फल के कैरेट में रखे 1,200 लीटर शराब की बोतलों को भी ज़ब्त किया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, यादव बंगाल से शराब लाकर मरंगा थाना के मिल्की गांव में छिपाकर रखता था।