बिहार में पुलिसकर्मी के थप्पड़ मारने पर रिक्शा चालक ने पुलिस जीप के ऊपर चढ़कर किया हंगामा
बेतिया (बिहार) में पुलिस जीप पर चढ़कर हंगामा करते एक रिक्शा चालक का वीडियो वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यातायात पुलिसकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने पर पुलिसकर्मी ने रिक्शा चालक को थप्पड़ मार दिया था जिससे नाराज़ होकर वह जीप पर चढ़ गया। बकौल पुलिस, चालक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।