बिहार में पूजा के दौरान दीये से बुज़ुर्ग महिला की साड़ी में लगी आग, झुलसने से हुई मौत
समस्तीपुर (बिहार) के पतैलिया गांव में रविवार शाम को पूजा के दौरान जलते दीये से एक 80-वर्षीय महिला की साड़ी में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को पहले पीएचसी में भर्ती कराया गया था जिसके बाद रेफर किए जाने पर सदर अस्पताल ले जाते वक्त महिला की रास्ते में मौत हो गई।