बिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी व तार किशोर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिलेगी Y+ सिक्योरिटी
बिहार सरकार ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तार किशोर प्रसाद की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ श्रेणी की कर दी है। जारी आदेशानुसार, दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उनके भ्रमण व वर्तमान खतरे को देखकर यह सुरक्षा दी गई है। दरअसल, प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव के पास Z+ श्रेणी की सुरक्षा थी।