बिहार में पूर्व मंत्री को आखिरी सलामी देते समय 10 पुलिसकर्मियों की राइफल से नहीं चली गोली
रोहतास (बिहार) में बुधवार को राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के अंतिम संस्कार के समय उन्हें आखिरी सलामी देने आए 12 पुलिसकर्मियों में से 10 पुलिसकर्मियों की राइफल से गोलियां नहीं चल पाईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजकीय सम्मान के साथ किए जा रहे सिंह के अंतिम संस्कार में कई राजनेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।