बिहार में पूर्व विधायक के भाई की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी 12 गोलियां
बिहार के वैशाली में शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बाइकों पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने मुकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मुकेश पर एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।