बिहार में पूर्व विधायक के भाई ने 2 भतीजों को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

सारण (बिहार) में चबूतरा निर्माण के विवाद में गुरुवार को पूर्व विधायक राम प्रवेश राय के भाई ने अपने 2 भतीजों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी व उसके बेटे को हथियार समेत गिरफ्तार किया है।

Load More