बिहार में पेट्रोल पंप मैनेजर की हुई मौत; पत्नी बोली- पूर्व मंत्री ने ज़हर देकर की हत्या
पश्चिम चंपारण (बिहार) में पूर्व एमएलसी राजेश राम के पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करने वाले संतोष राम नामक युवक की मौत हो गई है। संतोष की पत्नी ने राजेश राम व राज्य के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम पर संतोष को शराब में ज़हर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। राजेश राम के मुताबिक, आरोप निराधार हैं।