बिहार में पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, पिता बोला- पड़ोसी ने पहले खून से भरी थी मांग
अररिया (बिहार) में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला है। मृतका के पिता ने पड़ोस के युवक के पिता पर बेटी की हत्या कर शव को खुदकुशी दिखाने के लिए पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवक ने पहले अपने खून से उनकी बेटी की मांग भरी थी।