बिहार में पेपर लीक के चलते सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थी ने खाया ज़हर
बिहार में पेपर लीक के चलते सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर पूर्णिया में एक अभ्यर्थी ने बुधवार को ज़हर खा लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र ने कहा, "मैं 3 साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 2 साल से खान सर के यहां पढ़ रहा था...सरकार छात्रों के भविष्य के साथ ना खेले।"