बिहार में पेपर लीक होने के बाद एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई रद्द
बिहार में पेपर लीक होने के बाद एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुज़फ्फरपुर एनसीसी ग्रुप हेडक्वॉर्टर के कमांडेंट ब्रिगेडियर नीलमणि (एसएम व वीएसएम) ने कहा, "दिल्ली से ही पेपर लीक होने की बात सामने आई है...इसकी जांच की जा रही है।" हालांकि, अभी परीक्षा की नई तिथि का एलान नहीं किया गया है।