बिहार में पेशी के लिए लाए गए 2 कैदियों को कोर्ट परिसर में मारी गई गोली
समस्तीपुर (बिहार) में शनिवार को पेशी के लिए लाए गए 2 कैदियों को बदमाशों ने कोर्ट परिसर में गोली मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। फायरिंग में घायल हुए दोनों कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए एक कैदी की पहचान प्रभात चौधरी के रूप में हुई है जो शराब मामले में जेल में बंद था।