बिहार में पैसों के झगड़े में शख्स ने 28 वर्षीय छोटे भाई पर चाकू से 17 बार किए वार, हुई मौत
नवादा (बिहार) में शख्स ने सो रहे 28 वर्षीय छोटे भाई पर चाकू से 17 बार वार किए जिससे शरीर की कई नसें कटने से उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पैसों को लेकर अक्सर दोनों भाइयों में झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।