बिहार में पोखर के विवाद में जेडीयू नेता ने पिता-पुत्र को मारी गोली, हुआ गिरफ्तार
औरंगाबाद (बिहार) में शुक्रवार को पोखर के विवाद में जेडीयू नेता नन्हकु पांडेय ने एक शख्स व उसके पिता को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से शख्स की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल है। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर नन्हकु पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।