बिहार में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से 1,500 मुर्गों की हुई मौत
बांका (बिहार) में मंगलवार को एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई जिसके चलते करीब 1,500 मुर्गों की जलकर मौत हो गई। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म में लगी आग पर काबू पाया और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोल्ट्री फार्म के संचालक के मुताबिक, उसे करीब ₹5 लाख का नुकसान हुआ है।