बिहार में प्रधानाध्यापकों व प्रधान शिक्षकों की भर्ती में किस वर्ग के लिए कितने पद हैं आरक्षित?
बिहार में प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के 40,247 पदों जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 6,064 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए 8,385, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 11,652, एससी के लिए 9,325, एसटी के लिए 934 और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 4,594 पदों को आरक्षित किया गया है।