बिहार में प्राथमिक विद्यालय को चेक किए बिना लगाया गया ताला, अंदर फंसे चौथी कक्षा के 6 बच्चे
वैशाली (बिहार) में सोमवार को एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए जिसके कारण चौथी कक्षा के 6 बच्चे अंदर फंस गए। बच्चों के घर नहीं पहुंचने से परेशान अभिभावकों ने उन्हें स्कूल में बंद पाया और हंगामे के बाद ताला खोलने पहुंचे शिक्षक की अभिभावकों ने पिटाई कर दी।