बिहार में प्रिंसिपल पर लगा छात्रों को 'बिहारी थर्ड क्लास के हैं' कहने का आरोप, हुआ हंगामा
बिहार में गुरुवार को दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल पर छात्रों को बिहारी कहकर ताना मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक छात्रा ने कहा, "प्रिंसिपल कहते हैं, 'बिहारी थर्ड क्लास के हैं और उनमें कोई हुनर नहीं होता है'।" छात्रों के आरोप पर प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसे शब्द मेरे मुंह से नहीं निकल सकते हैं।"